Skip to main content

कोरोना का प्रभाव

 कोरोना ने अपना प्रभाव हर जगह दिखाया,

बड़े -बड़े हो गये ध्वस्त, जब उसने रंग जमाया|

सरकारी कर्मचारी हो या प्राइवेट जॉब वाले,

बड़े पदाधिकारी हो या हमारी सरकारें|

सबका रूह काँप उठा, जब उसने पैर जमाया,

कोरोना ने अपना प्रभाव हर जगह दिखाया |

वूहान का पैदाइश ये,शैतान बन कर आया,

सबको अपने प्रभाव से घर में है बिठाया|

स्पेन, ईरान, रूस, फ्रांस कोई ना संभल पाया,

अमेरिका विश्वशक्ति फिर भी है डगमगाया|

कोरोना ने अपना प्रभाव हर जगह दिखाया |

शैतान तो शैतान है पहले अपने घर तहलका मचाया,

साॉर्स प्रजाति का यह वायरस कोविड-19 नाम पाया|

पढ़े-लिखे, विद्वान और वैज्ञानिक अब तक कोई ना दवा ढूँढ पाया,

है विवश सब इससे विश्व है थर्राया |

कोरोना ने अपना प्रभाव हर जगह दिखाया ||

सेनिटाइज करना, मास्क पहनना, नमस्कार करना,

दो गज की दूरी बस "सोनी " को इतनी समझ में आया |

कोरोना ने अपना प्रभाव हर जगह दिखाया ||

Comments